पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बुजुर्ग गोविंदराम ने 32 दिन बाद तोड़ा अनशन, खेत में सड़क बनने से था नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। रामगढ़ शेखावाटी के गांव दौलताबाद के बुजुर्ग गोविंदराम का एसके अस्पताल में किया जा रहा अनशन शुक्रवार को आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अनशन तुड़वाने के लिए रामगढ़ एसडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को जूस पिलाकर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसडीएम रामानंद शर्मा ने बताया कि गोविंदराम की मांग के अनुसार खेत के पास रास्ते की नाप करवाकर ठीक कराया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने 15 दिन में मामले को निपटारे का आश्वासन दिया। बुजुर्ग की दूसरी मांग के तहत नगर पालिका क्षेत्र फतेहपुर में स्थित उसकी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दोनों पक्षों के कागजात मंगवाए हैं।
जो भी पक्ष सही दस्तावेज प्रस्तुत करेगा, उसे जमीन का पट्टा जारी कर दिया जाएगा। अनशन तुड़वाने के दौरान डॉ. देवेंद्र दाधीच, धोद विधायक गोरधन वर्मा व पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर भोजदेसर आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि अपनी दोनों मांगों को लेकर बुजुर्ग गोविंदराम पिछले 32 दिन से अस्पताल में अनशन पर थे, जबकि डॉक्टरों ने उसे दो बार डिस्चार्ज कर दिया था।