पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी ने तलाक मांगा तो पति ट्रेन के आगे कूदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहपुर. कस्बे के एक युवक ने पत्नी के तलाक मांगने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वार्ड 16 की संकड़ी गली में रहने वाले 23 वर्षीय युवक नदीम पुत्र अब्दुल हमीद छींपा ने सुसाइड नोट में लिखा है उसकी पत्नी से कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। आवेश में आकर उसने पत्नी पर हाथ उठा लिया। इस पर पत्नी के घर वालों ने उस पर तलाक के लिए दबाव बना लिया। मैंने उनसे माफी मांगी और कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी, लेकिन वे लोग नहीं माने।

ऐसे में मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। युवक मंडावा पुलिया के पास शाम साढ़े छह बजे जयपुर से चूरू जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर रैफर किया गया, जहां रात को उसने दम तोड़ दिया।