पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • In Case Of Changing The Newborn, Agarwal Society Demanded DNA Test

नवजात बदलने के मामले में अग्रवाल समाज ने की डीएनए जांच कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। कपिल अस्पताल में नवजात बदले जाने के मामले में रविवार को अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर सीआई रविंद्रसिंह से डीएनए जांच कराने की मांग की। कपिल मंडी में हुई अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों की बैठक में यह मांग रखी गई।
मामले पर चर्चा के बाद सीआई को भी बैठक में बुलाया गया। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, व्यापार महासंघ महामंत्री गिरधारी पंसारी, मथुराप्रसाद संघी, पार्षद महेंद्र गोयल, जगदीश जीणाका, सत्यनारायण अग्रवाल सहित कई लोग बैठक में शामिल हुए।
अग्रवाल समाज ने सीआई को मामले में डीएनए जांच कराने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ न्याय की मांग रखी। सीआई ने प्रकरण में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।