सीकर.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं साइंस के रिजल्ट में जयपुर-कोटा को पछाड़ते हुए प्रदेश की पांच मेरिट पर शेखावाटी ने कब्जा जमाया है। इसमें तीन मेरिट सीकर व दो झुंझुनूं जिले की है। कोटा के खाते चार व जयपुर के दो मेरिट आई है।
राज्य मेरिट में टैगोर बाल निकेतन सीसै स्कूल गुढ़ागौडजी की अवंतिका शेखावत ने 96.80 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा, आस्था एकेडमी सीसै स्कूल सीकर के अनोप कुमार कुमावत ने 96.40 फीसदी अंकों के साथ चौथा, गुढ़ा पब्लिक सीसै स्कूल गुढ़ागौडजीी की पिंकी ने 95.60 फीसदी अंकों से सातवां, सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी रींगस के हेमंत सोनी ने 95.40 फीसदी अंकों से आठवां और भारत भारती पब्लिक सीसै स्कूल सीकर की कोमल कंवर कविया ने 95 फीसदी अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया है।
सीनियर सैकंडरी विज्ञान का परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी विज्ञान परीक्षा 2013 का परिणाम गुरुवार की शाम घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव मिरजू राम शर्मा के मुताबिक इस परीक्षा का परिणाम 78.18 प्रतिशत रहा। यहां सीकर जिले का परिणाम प्रकाशित किया जा रहा है। (परिणाम प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गई है फिर भी बोर्ड की सूचना को ही अंतिम माना जाए-संपादक)
सीकर जिले का परिणाम देखें अगली स्लाइड पर....