पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड से छूटने लगी कपन : कहीं गिरे ओले तो कहीं जम गई ओस

ठंड से छूटने लगी कपन : कहीं गिरे ओले तो कहीं जम गई ओस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। राज्य में सर्दी ने पूरी तरह से अपने पैर पसार ने शुरू कर दिए हैं। कहीं पर बारिश से ओले गिर रहे हैं तो कहीं ओस जम गई है। सीकर में पारे में 4.6 डिग्री उछाल के बावजूद शनिवार को सर्द हवा से कंपकंपी छूटती रही। दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। इसके बाद भी हल्की धूप ही खिली। इस बीच छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई। इस सीजन का यह पहला दिन था, जब पारे की बढ़ोतरी के बावजूद दिन में कड़ाके की ठंड बनी रही। सीकर की सूखी रेवासा झील में ओस जम गई और बर्फ की तरह लगने लगी।
यहां ओले-बारिश
कोटा के आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई। बारां में शाहाबाद व नाहरगढ़ क्षेत्र में कई जगह एनिकट, रपट व पुलियाओं पर चादर चली।
बिजली गिरने से 5 की मौत: जिले में शुक्रवार व शनिवार के दरमियान हुई मावठ, ओलावृष्टि व बिजली गिरने से जनहानि हुई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम को शिवजी (30) पुत्र सोनया सहरिया, नाहरगढ़ क्षेत्र के कुंडी गांव में श्योपाल (55) पुत्र धन्नालाल माली, सारथल के पास चारपुरा गांव में गोपाल भील (30) पुत्र बिशनलाल, किशनगंज क्षेत्र के दिगोदपार गांव के समीप धन्नालाल (65) पुत्र रामनाथ काछी तथा केदारकुई गांव में प्राण सिंह (18) पुत्र अनारसिंह की बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।

समरानियां के समीप बड़ी नदी, नहराई नदी की रपट व शाहाबाद क्षेत्र के एक एनीकट पर चादर चल गई।
इसलिए बढ़ी ठंड

पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। अभी यह बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखेंं ठंड के असर की PHOTOS...