पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IT Survey Found Undisclosed Income Of One Crore

आईटी सर्वे में एक करोड़ की अघोषित आय मिली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर/चूरू.चूरू में मुख्य बाजार स्थित मर्दा चौक में स्थित कमोडिटी, शेयर व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े एक कारोबारी के इनकम टैक्स सर्वे में एक करोड़ दो लाख 73 हजार रुपए की अघोषित आय मिली है। विभाग ने 32 लाख 60 हजार रुपए का टैक्स वसूला है। कमोडिटी व प्रॉपर्टी में बड़े स्तर पर इनवेस्ट लंबे समय से किया जा रहा था। टैक्स बचाने के लिए व्यापारी निवेश को खातों में ही दर्ज नहीं कर रहे थे।
इनकम टैक्स विभाग ने जब निवेश का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया तो सामने आया कि कमोडिटी में काफी पैसा लगाया जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिले करने में जितना निवेश हो रहा था, उतना दिखाया ही नहीं जा रहा था। सीकर व झुंझुनूं की दो दर्जन टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एडिशनल कमिश्नर एसके जैन ने बताया कि इनकम टैक्स की कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुई थी शुक्रवार दोपहर तक चली।
चूरू में कमोडिटी का बड़ा खेल
चूरू में कमोडिटी कारोबारी पर लगातार इनकम टैक्स विभाग की नजर बनी हुई है। यहां के कारोबारी कमोडिटी से पैसा कमाकर प्रॉपर्टी में भी लगा रहे हैं लेकिन बुक्स में यह पैसा दर्ज नहीं किया जा रहा। इनकम टैक्स विभाग ने पिछले साल ही कमोडिटी कारोबारी पर एक के बाद एक सर्वे की कार्रवाई की थी। इनकम टैक्स विभाग की इस साल की पहली कार्रवाई भी चूरू में ही की गई है।