सीकर.जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिक की सीधी भर्ती प्रक्रिया का कैलेंडर पंचायतराज विभाग ने जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 13 से 27 मई तक चलेगी। 31 मई को अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी। सीकर में 695 पदों के लिए 28 हजार 422 आवेदन हुए हैं। यानी एक पद के लिए 41 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है।
भर्ती के लिए पदों की संख्या से दुगुने अभ्यर्थियों की कट ऑफ जारी की जाएगी। यह कट ऑफ 14 मई को जारी होगी। जिसके बाद अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति के बारे में कयास लगा सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए 13 मई को कार्यशाला होगी जिसमें भर्ती प्रक्रिया के बारे में आगे की कवायद होगी। पंचायतराज के निर्देशों के अनुसार, सभी सीईओ को पंचायतीराज सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (राजकॉप) में 13 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश में स्थिति और भर्ती प्रक्रिया जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स....