पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Died After Some Days Of Marriage Sikar Rajasthan

नहीं सूखी थी हाथों की मेहंदी, एक साथ उठी चार अर्थियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडेला. कस्बे के चारों कोनों में गुरुवार सुबह जब चार अर्थियां उठीं तो माहौल गमगीन हो गया। हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पाया। मृतकों के परिजनों के विलाप ने ढांढ़स बंधाने वालों की आंखों में भी आंसू ला दिए। गौरतलब है कि बस स्टैंड खंडेला के पास बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे खंभे से कार टकराने से कस्बे के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

गुरुवार को मृतक चालक लक्ष्मीकांत (28) पुत्र शिवनारायण सैनी निवासी वार्ड 20 खंडेला, आकाश (23) पुत्र नृसिंह सैनी निवासी घाटेश्वर, सुरेश उर्फ काना (21) पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी बल्लूपुरा वार्ड 16 का राजकीय अस्पताल खंडेला में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। प्रदीप (22) पुत्र किशोरी लाल कुमावत निवासी वार्ड एक खंडेला को रात को जयपुर रैफर किया गया था।

उसकी देर रात मृत्यु होने पर शव का पोस्टमार्टम एसएमएस अस्पताल जयपुर में करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुरुवार सुबह जैसे- ही लोगों को दुर्घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल परिसर में जमा हो गए। सबके चेहरे गमजदा थे। उपखंड अधिकारी सत्यपालसिंह एवं सांसद महादेवसिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे टूट गई चार घरों की उम्मीद...

फोटो- आकाश की पत्नी और परिवार रोते हुए...