पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Died In Bolero Accident Sikar Rajasthan

बोलरो ने टक्कर मारी, टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर. बालूराम कंपांउडर की गली के पास गुरुवार रात बोलेरो गाड़ी ने टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी पलट गई और टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक व उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर टैक्सी को सीधा कराया। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में श्यामपुरा पूर्वी निवासी महेंद्र (30) पुत्र पुरषोतम चोटिया की मौत हो गई है। वह टैक्सी में अकेला ही था। बोलेरो में सवार लोग फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

फोटो- घटना स्थल पर युवक का शव व हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टैक्सी।