पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Married, Hanging, Murdering, Crime, Shekhawati, Sikar

विवाहिता ने लगाई फांसी, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.रानोली थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगी ली। इस संबंध में पीहर पक्ष ने हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को एसके अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक सुंदरपुरा निवासी रेणू पत्नी राकेश शर्मा ने सोमवार दोपहर फांसी लगा ली थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी उसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार को उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया।
मामले की सूचना पर सीओ ग्रामीण सज्जन सिंह शेखावत व रानोली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेणू के दो बच्चे भी हैं।