पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए क्लास में लगाए मास्क

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए क्लास में लगाए मास्क,

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर/जयपुर। प्रदेश के 40 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नियमित व स्थायी करने की कवायद शुरू हो गई है। इनकी भर्ती 2012 में हुई थी और सितंबर 2014 में दो साल का प्रोबेशनरी पीरियड खत्म हो चुका है। इनके नियमितिकरण के लिए मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किया।

आदेश में कहा गया है कि इन शिक्षकों से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है तो पंचायतीराज विभाग से मार्गदर्शन लेकर आगे की कार्रवाई की जाए। पंचायतीराज विभाग ने जिला परिषदों के माध्यम से इनकी भर्ती की थी। टेट के उत्तीर्णांक में कुछ वर्गों को छूट दिए जाने के कारण इन शिक्षकों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों का स्थायीकरण और नियमित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने कहा है कि इस मामले पर पहले पंचायतीराज विभाग से मार्गदर्शन लिया जाए।
(फोटो- स्कूली बच्चों ने इससे बचाव के तरीके अपनाना शुरू कर दिया है।)