पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mother Charged With Disturbing Imposed On Son Daughter In Law

मां ने बेटे-बहू पर लगाया परेशान करने का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोई.थानाक्षेत्र के लोहरवाड़ा की ढाणी नालकी की महिला अणची देवी पत्नी खेमाराम जाट ने अपने बेटे बहू पर भरण पोषण का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया कि महिला ने मामला दर्ज कराया कि उसके पति की आठ साल पहले मौत हो गई। उसके बाद से उसका बेटा छाजूराम व बहू उसे परेशान कर रहे हैं। बेटे बहू से परेशान होकर महिला दूसरी जगह घर बनाकर रहने लगी।
महिला ने आरोप लगाया कि 10 दिन पहले बेटे-बहू ने उसके घर में तोड़ फोड़ की और सामान उठाकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।