पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mothers Day, Mom,toppers, Rahasthan, Sikar

टॉपर्स ने बताए दिल के राज: मां बनी प्रेरणा और ख्वाब हुए हकीकत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.मदर्स-डे पर दैनिक भास्कर ने उन माताओं का सम्मान किया, जिनके आदर्शो व बताए रास्तों पर चलकर बेटे-बेटियों ने अव्वल रैंक हासिल की। बेटे-बेटियों ने भी कार्यक्रम में सफलता में मां के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने हर कदम पर उन्हें कामयाबी के लिए प्रेरित किया, जिसकी वजह से वे मेरिट हासिल कर सके।
मदर्स-डे पर दैनिक भास्कर परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में 12वीं विज्ञान की राज्य व जिला मेरिट में मुकाम पाने वाले बेटे-बेटियां व उनकी मां मौजूद थीं। 12वीं विज्ञान जिला मेरिट में चौथे स्थान पर रही छात्रा वर्षा जांगिड़ की मां संतोष जांगिड़ ने कहा- मां संतान की पहली गुरु होती है। मैं खुद डॉक्टर नहीं बन सकी लेकिन बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती हूं।
विज्ञान वर्ग की राज्य मेरिट में चौथे स्थान पर रहे अनूप कुमार की मां रामा देवी ने बताया कि मैं खुद तो नहीं पढ़ सकी लेकिन बेटे को ऊंचे ओहदे पर देखना चाहती हूं।
राज्य मेरिट में दसवें स्थान पर रही कोमल कंवर कविया की मां सूरज कंवर ने कहा कि गांव में रहती थी लेकिन चार बेटियों को पढ़ाने के लिए शहर में आकर रहने लगी। अब सपना सच होता नजर आ रहा है।