पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • My Office Does Not Reach The Car, Rajasthan News,

मेरी ही गाड़ी कार्यालय तक नहीं पहुंचती है,गंदगी देख जताई नाराजगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकर । जिला सांख्यिकी कार्यालय भवन का लोकार्पण कर शहर विधायक एवं उद्योग मंत्री राजेंद्र पारीक कलेक्ट्रेट के निरीक्षण पर निकले तो यहां काफी अव्यवस्था मिली। इसी बीच सीईओ एचएस मीणा ने कहा, यहां पार्किंग व्यवस्था खराब है। अंडर ग्राउंड पार्किंग होनी चाहिए। मैं अपने कार्यालय तक गाड़ी से नहीं पहुंच पाता। मैंने कलेक्टर को भी लिखित में दिया था। इस पर मंत्री ने सीधे तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट का मास्टर प्लान बनाएं।

इसमें यह ध्यान रखा जाए कि तत्काल में जनता को क्या राहत मिल सकती है और भविष्य में क्या किया जा सकता। कलेक्ट्रेट का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर, एसपी सत्यवीर सिंह व पीडब्ल्यूडी एसई जीसी पंवार सहित अनेक अधिकारी उनके साथ रहे। शेष पेजत्न16

मंत्री ने यहां टूटी सड़कों, बिखरी गंदगी व घूमते आवारा पशु देख नाराजगी जाहिर की। एसपी ऑफिस के पास कैंटीन भवन को हटाकर अच्छा भवन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, यहां विभागों की जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्यालय के पास आने वाले लोगों के लिए पार्किंग, पानी, टॉयलेट की सुविधा के साथ ग्रीनरी भी रखे। सड़कों के पास टाइल्स लगाई जाए। इसके लिए विभाग अपना फंड देखे। यदि कमी है तो दिलवा दिए जाएंगे। इस दौरान फैसला हुआ कि हरियाली के लिए इस बार कलेक्ट्रेट में वन महोत्सव मनाकर पौधे लगाए जाएंगे।

पहले लिखी थी चिट्ठी
सीईओ एचएस मीणा का कहना है कि करीब दो महीने पहले एसपी व कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर अवगत कराया था। उप पंजीयक कार्यालय के बाहर ज्यादा वाहन खड़े होते हैं, इसलिए आईजी स्टांप, जयपुर को चिट्ठी लिखी। वहां से उप पंजीयक को निर्देश जारी हुए लेकिन फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी। परेशानी हो रही है।कलेक्ट्रेट में गड़बड़ाई पार्किंग व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, आजिज आए अधिकारी