सीकर। एडीजी पुलिस पुनर्गठन जसवंत संपतराम ने कहा है कि पुलिस थानों व सीओ सर्किल के पुनर्सीमांकन को लेकर कमेटी बनाई गई है। जो किस तरह सीमांकन किया जाना है, इस पर विचार कर रही है। शुक्रवार शाम सीकर आए एडीजी संपतराम ने सीओ सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीओ सर्किल का क्षेत्र एक ही एसडीएम के क्षेत्राधिकार में करने व थानों का इलाका एक ही तहसीलदार के क्षेत्र में करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसे लेकर उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है।
जिले में नए सर्किल, थानों व चौकियों के लंबित प्रस्तावों पर उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के हिसाब से थाने व सर्किल खोले जा रहे हैं। सीकर के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा और इस बारे में जल्द फैसला हो सकता है। जिले में खंडेला में सीओ कार्यालय व पलसाना में चौकी सहित कई प्रस्ताव लंबित हैं।
किया निरीक्षण
एडीजी संपतराम ने सीओ सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किल के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान एसपी
हैदरअली जैदी व एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। एडीजी शनिवार को नीमकाथाना सीओ कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।