सीकर। नई जिला प्रमुख अपर्णा रोलन ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले कुर्सी काे प्रणाम किया। फिर सांसद सुमेधानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद कैलाश नारायण मीणा, एसीईओ इंद्रजीत सिंह, विधायक रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां, उप जिला प्रमुख शोभ सिंह अनोखू आदि मौजूद थे।