पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्घटना में पिता की मौत ने छीना तीन बच्चों का निवाला, नौ लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। बगड़ी-बादूसर के बीच बुधवार सुबह निजी बस पलटने ने उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। मृतक के तीन बच्चे हैं जिनका वह किसी तरह भरण पोषण कर रहा था। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को सीकर रैफर किया गया। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मणगढ़ आ रही निजी बस काफी तेज रफ्तार में थी। इससे ड्राइवर संतुलन नहीं बना सका और बस सड़क के नीचे करीब छह फुट गहरे गड्‌ढ़े में जा गिरी।
दुर्घटना के कारण रोरू निवासी लालचंद उर्फ अशोक (30) पुत्र गोपाल सांसी की मौत हो गई। उसका पिता गोपाल व बुआ शांति घायल हो गए। इनके अलावा करीब दो दर्जन सवारी बस में फंस गई। ज्यादा नीचे दबे होने के कारण अशोक नाम के यात्री को काफी देर तक नहीं निकाला जा सका। अशोक को निकालने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी। मरने वाले यात्री के चाचा कैलाश ने बस ड्राइवर बीबीपुर निवासी शिवकरण जाट के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया :
हादसे में जान गंवाने वाले अशोक उर्फ लालचंद के तीन छोटे बच्चे हैं। जो कि बमुश्किल अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
महिला ने मांगा नुकसान का मुआवजा:
बस पलटकर गिरने से खेत की बाड़बंदी के लिए लगाए गए तीन पिलर टूट गए। पुलिस जब क्रेन की सहायता से बस को मौके से हटा रही थी तो खेत की मालकिन महिला बस के आगे खड़ी हो गई तथा नुकसान की भरपाई की मांग करने लगी।