पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैंथर के हमलों से हसामपुर और बास में दहशत, गायों का शिकार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांकेतिक चित्र
सीकर। पाटन वन क्षेत्र के हसामपुर व रैया का बास में पिछले चार-पांच दिनों से पैंथर गायों को अपना शिकार बना रहा है। गोशाला की दो बड़ी गायों व दो बछड़ों को पैंथर ने शिकार बनाया। हसामपुर के दिनेश यादव ने बताया कि कुड़ी की ढाणी बालाजी मंदिर के पास पैंथर ने शुक्रवार को दो गायों का शिकार किया।
इससे पहले रैया का बास गोशाला से दो बछड़ों को रात में उठा ले गया। दोनों बछड़े गोशाला से कुछ दूरी पर मरे हुए मिले। कालाकोटा की ढाणी प्रतापपुरा के ग्रामीणों में भी पैंथर की बढ़ती शिकार की घटनाओं से दहशत बनी हुई है। घासीपुरा के बलवीर मीणा व रैया का बास के श्योराम गुर्जर ने बताया कि पैंथर की मौजूदगी व उसकी शिकार की घटनाओं से लोगों में डर बना हुआ है।
दोनों ने बताया कि वो बाइक से दो दिन पूर्व रात को गांव लौट रहे थे तो रास्ते में रोड पर पैंथर बैठा था। दहशत के कारण उन्हें करीब एक घंटे तक दूसरी ओर रुकना पड़ा। पैंथर के रास्ते से हटने के बाद वे गांव लौटे। ग्रामीण भी रात को गांव लौटते समय अकेले आने से डरते हैं। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से पैंथर की बढ़ती शिकार की घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की है।