पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Paper Took Out, Student ,police Exercise

जैसे ही मिली पेपर बाहर जाने की सूचना, दौड़ पड़ी पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.एसके कॉलेज में गुरुवार को बीए फर्स्ट ईयर लोक प्रशासन की परीक्षा के दौरान पेपर बाहर जाने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी बैठाई। बाद में सामने आया कि परीक्षा के दौरान कमरे से पेपर उड़कर बाहर आ गया और प्रेक्टिकल की जानकारी लेने गए अन्य स्टूडेंट्स ने उसे देख लिया। पेपर उसी वक्त लेकर कमरे में दे दिया गया। इधर, इस मामले में एबीवीपी का दावा है कि पेपर बाहर जा चुका था और कॉलेज प्रशासन को इसकी आंसर की भी दी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इसी दौरान सूचना मिली कि पेपर बाहर ले जाया जा रहा है।
पूरे मामले की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि जिस वक्त परीक्षार्थियों को पेपर दिया जा रहा था, उसी वक्त एक स्टूडेंट का टेबल पर रखा पेपर उड़कर बाहर गिर गया। बाहर प्रेक्टिकल की जानकारी लेने पहुंचे स्टूडेंट्स ने उसे उठा लिया। जैसे ही पता लगा पेपर वापस ले लिया गया। तीन सदस्यीय जांच कमेटी में शामिल कॉलेज लेक्चरर बीडी सिंधी, बीएस यादव व एसएन जाट ने इसकी पूरी तहकीकात की है।
उन्होंने दावा किया कि पेपर बाहर नहीं गया। प्रिंसिपल सुभाषचंद्र का कहना है कि कुछ छात्र पेपर बाहर जाने की बात कहते हुए एक कागज पर आंसर की दिखा रहे थे लेकिन पेपर बाहर नहीं गया। एबीवीपी के जिला संयोजक गौतम चनेजा, संयोग भावरिया, मुकेश आदि का कहना है कि उनके विरोध पर ही कॉलेज प्रशासन ने एक स्टूडेंट को पकड़ा। कोतवाल बालाराम का कहना है कि एक छात्र के पेपर लेकर भाग जाने की सूचना पर कॉलेज गए थे लेकिन वहां बताया गया कि पेपर बाहर नहीं गया। कॉलेज प्रशासन ने कोई शिकायत भी नहीं दी है।
'कॉलेज प्रशासन से इस मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसी घटनाओं पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।'
जीएल कटारिया, एडीएम