पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोरे में भ्रूण होने की अफवाह से परेशान होती रही पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। कपिल मंडी बाजार के पीछे बोरे में भ्रूण होने की सूचना ने पुलिस की परेड करा दी। बाजार में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कचरे के ढेर में पड़े बोरे से खून निकल रहा था।
दर्जनों लोगों की भीड़ के बीच बोरे को खोला गया तो उसमें सूअर के बच्चे मिले। उनके शरीर से खून निकल रहा था। किसी ने सूअर के बच्चों को घायल कर बोरे में बंद कर कचरे के ढेर पर डाल दिया।