पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसीकर. सीकर जेल में रविवार को एक कैदी ने दूसरे कैदी पर गोलियां बरसा दीं। सीकर जेल में राजू ठेहट पर गोली चलाने के लिए पूरी प्लानिंग हुई। कुछ दिन पहले ही जेल में रिवॉल्वर और कारतूस पहुंच गए। सुभाष बराल ने इतने दिन राजू ठेहट के इंतजार में हथियार को जमीन में दबाए रखा। लगातार बैरकों की चैकिंग का दावा करने वाले जेल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस पूछताछ में बराल ने यह खुलासा किया है।
'राजू ने दी थी धमकी, इसलिए उसे मारना चाहता था’
उसने पुलिस को बताया है कि जब वह जेल पहुंचा तो राजू ठेहट ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसलिए मैंने उसे मारने की योजना बना ली। उद्योग नगर पुलिस के मुताबिक सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी ने कहा- कुछ दिन पहले अपने साथी से जेल में रिवॉल्वर मंगा ली थी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिवॉल्वर फतेहपुर इलाके के एक युवक ने जेल में पहुंचाई। सुभाष की उससे मुलाकात जेल में मिलने के लिए दिए जाने वाले समय के दौरान हुई। उसने डीडवाना क्षेत्र की गैंग से संपर्क कर हथियार का इंतजाम किया।
आगे की स्लाइड्स में जानें पहली बार जेल में चली इस घटना के बारे में पूरी जानकारी...
फोटो- फायरिंग में घायल राजू ठेहट।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.