सीकर। थोई कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थोई में लगभग तीन करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण कार्य में घटिया ईंट पत्थर व निर्माण सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम डॉ. नरेन्द्र थौरी से की । इस पर नायब तहसीलदार जगमाल सिंह यादव ने मौके पर आकर निर्माण को देखा। मौके पर काम करवा रहे ठेकेदार को काम बंद करने व घटिया सामग्री को खुर्द बुर्द नहीं करने के लिए पाबंद किया।
ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर घटिया निर्माण कार्य को तुड़वाने व दोषी सरकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। । इसपर नायब तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर जांच करवाने का आश्वासन देने पर ही ग्रामीण शांत हुए।
इस मौके पर भाजपा युवा नेता पूरण सैनी, एडवोकेट दिनेश शर्मा, यादव समाज के उपाध्यक्ष पवन यादव, जीवण शर्मा, रमेश सैनी , कैलाष सामोता ,अर्जुन लीडर रामनाथ सैनी ,पूरण कुड़ी श्रीरामलील रामगोपाल योगी सहित कई लोग मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार को उच्च अधिकारियों के निर्माण स्थल पर नहीं आने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।