पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rain In Shekhawati, Rajasthan News, Sikar, Storm

शेखावाटी में अंधड़ के साथ बारिश, कई पेड़ धराशायी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शेखावाटी में रविवार को अंधड़ के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हुई और कुछ जगह बूंदाबांदी। झुंझुनूं के गुढ़ागौडजी इलाके में अंधड़ के साथ कई पेड़ धराशायी हो गए। गुढ़ागौडजी में 20 मिनट और मुकुंदगढ़ में आधा घंटे बारिश हुई। सीकर में जिलेभर में बारिश हुई। चूरू व सादुलपुर इलाके में बूंदाबांदी हुई। चूरू मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया।
क्यों पलटा मौसम?
मौसम पलटने की वजह पाक और अफगान से आने वाली हवा है। यह नमी लेकर पश्चिम से पूर्व की ओर चल रही है। कहीं गर्म, कहीं ठंडी और कहीं धूलभरी हो जाती है। इससे जम्मू-कश्मीर के साथ ही राजस्थान और हरियाणा का मौसम भी प्रभावित होता है।
असर क्या?
मई-जून में गर्मी चरम पर होनी चाहिए। अभी पारा सामान्य से 4 डिग्री कम है, जबकि अधिक ही होना चाहिए। ऐसे में अगर बरसात होती है तो राज्य में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाएगा। इसका प्रभाव यह होगा कि मानसून जल्दी आगे नहीं बढ़ेगा और बारिश कम होगी।