पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले धूल बरसी फिर बूंदों ने भिगोया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


थोई में एक घंटे बारिश
सीकर. शेखावाटी में शनिवार को दिन में धूप रही तो दोपहर बाद बारिश हुई। चूरू के रतनगढ़ व राजलदेसर में, झुंझुनूं के पिलानी, मंडावा, अलसीसर में तथा सीकर जिलेभर में कई स्थानों पर हल्की तो थोई में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। चूरू मौसम केंद्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

क्यों पलटा मौसम

पाकिस्तान से राजस्थान में घुसे जबर्दस्त पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश का मौसम तंत्र अचानक पलट गया।
अगले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ के गर्म बादल प्रदेश पर रहेंगे। इसके कारण गर्म हवा के ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई जगह तेज आंधी, मेघ गर्जना और बारिश हो सकती है।