पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Seeker Gang Rape, Victim, AIIMS, Sikar, Shekhawati, Rajasthan Hindi News

सीकर गैंग रेप: पीड़िता का नहीं हुआ ऑपरेशन, कल होगी एम्स में जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.गैंग रेप की शिकार हुई 11 वर्षीय मासूम का नौ महीने बाद भी पूरा इलाज नहीं हो पाया है। पहले जयपुर और अब तीन महीने से दिल्ली में रहने के बावजूद उसका आखिरी ऑपरेशन नहीं हुआ। परिजनों को मंगलवार को समय दिया गया था लेकिन ऑपरेशन नहीं हुआ। अब 16 मई को उसे एम्स में जांच के लिए ले जाया जाएगा और इसके बाद ऑपरेशन की तारीख तय होगी।
पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि एम्स से आई नर्स ने बताया कि गुरुवार को डॉक्टर उसकी जांच करेंगे। तीन महीने पहले जब वे दिल्ली आए थे, तब एक बार डॉक्टरों ने जांच कर दस दिन की दवा देकर छुट्टी कर दी थी। इसके बाद से अब तक डॉक्टरों ने नहीं देखा है।