(फोटो- नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में चयनित शूटर)
सीकर। 12 से 25 दिसंबर तक पूना में होने वाली 58वीं नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में शेखावाटी के तीन शूटरों का चयन किया गया है।
चयनित शूटरों में कांसली के महावीर सिंह शेखावत व उनके पुत्र अभिषेक सिंह सहित झुंझुनूं के बुगाला गांव के सचिन सिंह शेखावत शामिल हैं। चैंपियनशिप में महावीर सिंह शेखावत सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। वहीं अभिषेक सिंह जूनियर व यूथ दोनों वर्ग की कैटेगरी में अपने जलवे बिखरेंगे तथा सचिन सिंह शेखावत जूनियर वर्ग में अपना लक्ष्य भेदेंगे। चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए तीनों शूटर पूना रवाना हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि महावीर सिंह शेखावत टॉप शॉर्ट शूटिंग एकेडमी के निदेशक हैं और अभिषेक व सचिन सिंह उनके यहां एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।