पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 फरवरी को होगा सीकर नगरपरिषद सभापति पद का उपचुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सीकर नगर परिषद सभापति के उप चुनाव 14 फरवरी को होंगे। 17 को मतगणना होगी। गुरुवार 30 जनवरी से तीन फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जो चुनाव परिणाम तक रहेगी। सीकर की सभापति सलमा शेख का 5 नवंबर, 2013 को निधन हो गया था, जिसके बाद सभापति का कार्यभार उप सभापति विमल कुलहरि दिया हुआ है। सीकर में चुनाव 151 बूथों पर कराए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इधर, 12 जिलों की 15 नगर पालिकाओं में 17 वार्ड पार्षदों के उप चुनाव भी इसके साथ ही होंगे।
ये रहेगा चुनाव का कार्यक्रम
30 जनवरी से नामांकन भरने का प्रक्रिया शुरू होगी। आखिरी तारीख 3 फरवरी है। 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी। 6 फरवरी है नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख। 7 फरवरी को किए जाएंगे चुनाव चिह्न अलॉट। 14 फरवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 17 फरवरी को मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।
वार्डों में क्या स्थिति
नगर परिषद के 45 वार्ड हैं। इनमें 24 पर कांग्रेसी पार्षद हैं। 13 पर भाजपा और 7 पर निर्दलीय है। एक माकपा का पार्षद कांग्रेस में शामिल हो चुका है।
॥नगर निकायों के 30 नवंबर तक रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। गुरुवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अशोक कुमार जैन, सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग
नगर परिषद क्षेत्र में वोट
कुल वोट : 1,46,320, पुरुष : 76,684, महिला : 69,536