सीकर। पूना में आयोजित 58वीं नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में पहली बार राजस्थान में सिल्वर मेडल आया है। 22 बोर 50 मीटर फ्री पिस्टल इवेंट में जूनियर टीम को यह सिल्वर मेडल मिला है। टीम में सीकर के कांसली निवासी अभिषेक सिंह शेखावत, बुगाला के सचिन सिंह व हनुमानगढ़ के मनजोत सिंह की तिकड़ी ने निशाने साधकर यह उपलब्धि हासिल की है। तीनों शूटरों के बतौर कोच महावीर सिंह शेखावत का कहना है कि चैंपियनशिप में यह पहला मौका है कि जूनियर टीम में राजस्थान को शूटिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। तीनों शूटर इंटरनेशनल ट्रायल के लिए चयनित हो चुके हैं। तीनों खिलाड़ी जगतपुरा शूटिंग रेंज जयपुर में पिछले छह महीने से महावीर सिंह के अंडर कमांड ट्रेनिंग ले रहे थे। विजेताओं में शामिल अभिषेक सिंह कोच महावीर सिंह के ही पुत्र हैं।