पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी के टैंकर से कर रहे थे डीजल की तस्करी, पुलिस ने 52 सौ लीटर बरामद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। पाटन इलाके के गांव बिहार के पास रविवार को पुलिस ने पानी के टैंकर की तलाशी ली तो हैरान करने वाली हकीकत मिली। ट्रॉली से लगे टैंकर में 5200 लीटर डीजल मिला। तीन लाख रुपए का डीजल हरियाणा से तस्करी करके लाया गया था। यह डीजल पाटन क्षेत्र के एक रेलवे ठेकेदार को सप्लाई किया जाना था।
टैंकर में एक मीटर भी लगा हुआ है, जिससे नाप कर डीजल बेचा जाता है। एसएचओ विक्रमसिंह ने बताया कि रविवार को दिन में सूचना के बाद नाकाबंदी करवाई गई। शक होने पर ट्रैक्टर से लगे टैंकर की जांच की गई।
इसमें अवैध डीजल भरा हुआ था। इस पर ट्रैक्टर चालक मूलाराम पुत्र प्रभुराम निवासी मुआना नागौर को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि हरियाणा के कोसली गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आया। यह डीजल रेलवे के एक ठेकेदार को सप्लाई करने जा रहा था। इसके अलावा डंपर चालकों और क्रेशर वालों को भी सप्लाई की योजना थी।