पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विमान से मंगवाई छह फीट की खास अगरबत्ती, धुआं नहीं सिर्फ देती है सुगंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर/रैवासा. जीणमाता के दरबार में रविवार को विशेष आरती हुई। यह इसलिए कि छह फीट लंबी अगरबत्ती का उपयोग किया गया। यह अगरबत्ती हैदराबाद में तैयार करवाई गई है। पुजारी श्यामसुंदर व शंकरलाल ने बताया कि अगरबत्ती हैदराबाद के मेहसूर से प्लेन से मंगवाई गई।
गुलाब के इत्र से बनी अगरबत्ती को बनाने में कारीगरों को पांच घंटे लगे। इसमें धुआं नहीं निकलता, केवल सुगंध ही आती है। करीब 50 घंटे तक जलती है। जय जीणमाता नाम की अगरबत्ती एसपी हैदर अली जैदी ने जलाई। इसके बाद पूरे मंदिर पांडाल में इसकी फेरी लगाई गई।
आगे की स्लाइड में देखें खास अगरबत्ती की खास तस्वीर को