सीकर। सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को आमजन का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। मांगों को लेकर तमाम जन संगठनों के संयुक्त मंच के बैनर तले जिलेभर से काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने सीकर पहुंच कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
एक घंटे तक रहा जाम
रैली के दौरान एक घंटे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। जयपुर रोड कृषि उपज मंडी के सामने काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। डिपो तिराहे से नवलगढ़ पुलिया तक का मार्ग पुलिस को वन-वे करना पड़ा।