पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौकायन में ताखर व रूपेंद्र डबल स्कल के फाइनल में पहुंचे, दोनों से है सोने की आस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. पिछले एशियाड नौकायन में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बजरंग लाल ताखर व नेशनल स्तर पर कई पदक जीतने वाले रूपेंद्र सिंह शेखावत फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।
शनिवार को एशियन गेम्स के तहत ऐट स्कल नौकायन में बजरंग ताखर ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं डबल स्कल में झुंझुनूं जिले के रूपेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिद्वंदी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बजरंग के छोटे भाई मदनलाल ताखर ने बताया कि दोनों की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को होगा। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने के बाद इनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें और ज्यादा हो गई है।