पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tablet,PCs, Rajasthan Covernment, Sikar, Shekhawati

विद्यार्थियों को आज पीसी टेबलेट के लिए मिलेगी नकद राशि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.जिले की सरकारी स्कूलों के टॉपर 13 हजार 249 विद्यार्थियों को मंगलवार को सम्मान से नवाजा जाएगा। आठवीं के टॉपर को लैपटॉप, बाकी 11 नंबर तक टॉपर को पीसी टेबलेट के लिए छह-छह हजार रुपए नकद और पिछले सत्र में दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिलेभर की स्कूलों में सम्मान समारोह होंगे। वहीं शहर के मारू स्कूल में मुख्य कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में लैपटॉप की बजाए फिलहाल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। लैपटॉप जुलाई या अगस्त में मिलेंगे। वहीं पीसी टेबलेट के लिए दिए जाने वाले पैसे के बाद छात्र को प्रमाण पत्र देना पड़ेगा कि उसने टेबलेट खरीद लिया है। जिले में 1254 छात्रों को लैपटॉप व 10 हजार 365 से अधिक विद्यार्थियों को पीसी टेबलेट के लिए छह-छह हजार रुपए मिलने हैं। इसके अलावा पिछले साल दसवीं बोर्ड में राज्य में प्रथम दस हजार की मेरिट में शामिल 738 व 12वीं बोर्ड के 892 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
एडीईओ अरुण माथुर ने बताया कि सुबह दस बजे होने वाले कार्यक्रम में सांसद महादेवसिंह खंडेला, किसान आयोग के अध्यक्ष नारायणसिंह, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, कलेक्टर धर्मेद्र भटनागर, एसपी सतवीर यादव व जिला परिषद सीईओ हनुमान सहाय मीणा अतिथि होंगे।