पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Theft In Temple, Near Rani Sati Police Station

राणी सती पुलिस चौकी से दिखने वाले मात्र 20 कदम दूर स्थित मंदिर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। रात भर गश्त का दावा करने वाली पुलिस को चोर अब खुली चुनौती देने लगे हैं। शुक्रवार रात सीकर शहर में राणी सती चौकी से सिर्फ 20 कदम दूर मंदिर में चोरी हो गई। हैरान कर देने वाली बात इसलिए भी है कि चौकी से मंदिर साफ नजर आता है। इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोरी मंदिर के ताले तोड़कर की गई।
चांदी के छत्र और अन्य कीमत वस्तुएं चुराई गई हैं। बगल में स्थित एक चाय की दुकान के ताले तोड़कर भी चोरी की गई। जानकारी के मुताबिक राणीसती चौकी के पास स्थित चुंगी बालाजी मंदिर का पुजारी रात को ताले लगाकर घर गया था। मंदिर के पास ही चाय की दुकान चलाने वाला भंवर सिंह पुत्र दुर्ग सिंह रोज सुबह ताले खोलता है। सुबह करीब साढ़े चार बजे भंवर सिंह आया तो मंदिर के मुख्य गेट का ताला गायब मिला। इसके बाद अंदर गया तो वहां के दरवाजे का ताला भी टूटा था।
आगे की स्लाइड्स में पुलिस की सुस्ती और चोरों के कारनामे