पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Theft,Burglary, Crime, Sikar, Shekhawati, Hindi News

सोते परिवार को कमरे में बंद कर लाखों का माल ले गए चोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर.सदर थाना क्षेत्र में नानी बाईपास के पास स्थित एक मकान में घुसे चोर लाखों का माल ले गए। चोरों ने वारदात से पहले दूसरे कमरे में सो रहे परिवार के लोगों के कमरे का कुंदा बाहर से लगा दिया। वारदात के दौरान परिवार के लोग जाग भी गए लेकिन कुंदा लगा होने के कारण चोरों को पकड़ नहीं पाए। पुलिस को मौके पर फुटपिंट्र मिले हैं जिनके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक नानी बाईपास के पास हीराराम पुत्र मंगलाराम सैनी का मकान है। सोमवार रात करीब दो बजे मकान का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने परिवार के लोगों को बाहर से कुंदा लगा दिया। इसके बाद एक कमरे में से लाखों के जेवरात व करीब दस हजार रुपए की नकदी पार कर ली। करीब ढाई बजे परिवार के लोग जाग गए और कमरा बाहर से बंद होने पर हल्ला किया तो चोर मौके से भाग निकले।
पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान : रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। सुबह एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर फुटप्रिंट उठवाए गए। पुलिस का कहना है कि चोर तीन या चार की संख्या में आए थे।