पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंधाधुंध फायरिंग में दो घायल, एक को गंभीर हालत में जयपुर भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़/सीकर. पंचायत समिति के पास रविवार शाम फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने जिले सहित, सीकर, नागौर व बीकानेर क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी। देर रात पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बीकानेर समेत आसपास से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया है।
सुजानगढ़ का 45 वर्षीय सीताराम चौधरी अपने गार्ड के साथ खुद की गाड़ी में भोजलाई चौराहे की ओर से आ रहा था। पीछे से आई स्कॉर्पियों में बैठे शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 30 से 40 गोलियां चलाईं इनमें से 10-12 गोलियां उसे लगीं। दुकानदार मुन्ने खां को भी चार छर्रे लगे। दोनों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। सीताराम को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया है।
गार्ड राकेशकुमार मीना गाड़ी से कूद गया इसलिए बच गया। राकेश ने बताया कि सीताराम ही गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी पर भी काफी गोलियां लगीं। गाड़ी सड़क के किनारे पड़े से टकराकर दुकान के शटर से टकरा गई। हमलावरों ने गोलीबारी लगातार जारी रखी। बाद में हमलावर सालासर रोड की तरफ फरार हो गए। घटना बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई व वाहनों की कतारें लग गईं। जानकारी लगने पर डीएसपी हेमाराम चौधरी, सीआई बीआर खिलेरी दल के साथ मौके व अस्पताल पहुंचे।
गाडी भिड़ते ही गार्ड कूदा

गोलीबारी के दौरान गाड़ी के नीम के पेड़ से टकराते ही गार्ड कूद गया जबकि सीताराम अंदर ही लेट गया। गार्ड के पास भी पिस्तौल थी लेकिन राउंड अटक जाने से गोली नहीं चली। हमलावर हरी टी-शर्ट व काली पेंट पहने था। पुलिस को मौके पर कुछ खाली कारतूस मिले हैं।