पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक को बैंक अधिकारी बन तो दूसरे को मदद की बात कहकर ठगे 50 हजार रु.

एक को बैंक अधिकारी बन तो दूसरे को मदद की बात कहकर ठगे 50 हजार रु.

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना। शहर में मंगलवार को ठगी की दो घटनाएं हुई। पहली में मोबाइल फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आरोपी ने पीड़ित से खाते की जानकारी ली और कुछ देर में ही उसके खाते से रुपए निकाल लिए।

दूसरी घटना में एटीएम नहीं चलने पर पास खड़े युवक ने सहायता की बात कही। एटीएम नहीं चली तो पीड़ित लौट गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपए निकालने का संदेश मिला। शहर सीआई अशोक कुमार ने बताया कि इस्तगासे के आधार पर उदयपुरवाटी के रहने वाले छोटूलाल गुर्जर ने रिपोर्ट दी है। छोटूलाल ने बताया कि वह महावा अपने ननिहाल आया हुआ था। उसके मोबाइल पर पीएनबी नीमकाथाना के नाम पर फोन आया।

सामने वाले ने उसके बैंक खाते के बारे में पूछताछ की। कुछ देर बाद ही उसके खाते से 23 हजार 970 रुपए निकल गए। मंगलवार को टोडा के रहने वाले पूर्व शिक्षक कैलाशचंद्र शर्मा कपिल अस्पताल के पास स्थित एसबीबीजे के एटीएम से पैसा निकालने आए।

एटीएम काम नहीं करने पर पास खड़े युवक ने सहायता के लिए कहा, लेकिन वे अपना कार्ड लेकर लौट गए। कुछ देर में ही उनके मोबाइल पर 25 हजार रुपए निकालने का संदेश आया। लौटकर वहां खड़े युवक को तलाश तो वह नहीं मिला। पीड़ित कैलाश शर्मा ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। सीआई ने बताया कि पुलिस ने एसबीबीजे से एटीएम के फुटेज मांगे हैं। फुटेज मिलने पर आरोपी की तलाश की जाएगी। नीमकाथाना में एक महीने में बैंक खाते से रुपए निकालने के दो मामले पहले भी हो चुके हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें मंदिर से मूर्ति व दानपात्र तोड़ नकदी चोरी...