सीकर. बिजली निगम में तकनीकी सहायक परीक्षा का रिजल्ट सात महीने बाद भी जारी नहीं होने पर परीक्षार्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभ्यर्थियों ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर के पुतले की शव यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंका।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले युवकों ने कलेक्ट्रेट पर आक्रोश जताया। पुतले की शवयात्रा तापडिय़ा बगीची से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया।
बेरोजगारों ने चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कृष्ण जाखड़, हरेंद्र मंडिवाल, सावरमल मुवाल, श्रीराम बिजारणियां, मेघराज सेसमा, रमेश सियाग, नागरमल, ताराचंद, संजय, राजेंद्र, महेश मील व बनवारी थालौड़ आदि मौजूद रहे।