जयपुर/सीकर.राजस्थान रोडवेज ने चार मार्गो पर चल रही वोल्वो बसों के किराये में गुपचुप 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी, जो शुक्रवार से लागू हो गई। रोडवेज ने 1 मई को ही वोल्वो के किराये में 5 पैसे प्रतिकिमी की बढ़ोतरी की थी। अब 25 पैसे बढ़ा दिए। अब किराया 165 पैसे प्रति किमी प्रतियात्री हो गया है। रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (यातायात) विश्राम मीणा का कहना है कि वोल्वो बसों को प्रमोट करने के लिए पहले किराया कम रखा था।
जयपुर से कोटा : 370 रु. की बजाय अब देने होंगे 435 रुपए। इस मार्ग पर 65 रु. की बढ़ोतरी हुई।
उदयपुर से जोधपुर : पहले 405 रु. लगते थे। अब 475 रु. लगेंगे। इस मार्ग पर 70 रु. अधिक लगेंगे।
सिंधी कैंप से बीकानेर : इस मार्ग पर 85 रुपए किराया बढ़ाया 490 रुपए से 575 रुपए किया गया।
एयरपोर्ट से बीकानेर : 510 रु. की बजाय अब 600 रुपए किराया देना होगा। यानी 90 रुपए की बढ़ोतरी हुई।