पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरैवासा. रानोली थाना क्षेत्र में शाकंभरी की पहाडिय़ों में पांच दिन पहले मिले युवक के शव के मामले का राजफाश हो गया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने पति की हत्या के लिए प्रेमी को सुपारी भी दी थी।
एसपी हैदर अली जैदी ने बताया कि 22 जनवरी की दोपहर में शाकंभरी की पहाडिय़ों में अज्ञात युवक का शव मिला था। युवक की हत्या कर शव वहां डाला गया था। अगले दिन उसकी शिनाख्त पीथलपुर (अजीतगढ़) निवासी किशोर पुत्र बिहारीलाल कुमावत के रूप में हुई।
इस संबंध में उसके परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए थानाधिकारी इंद्रराज मरोडिय़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जांच के बाद सामने आया कि किशोर की हत्या उसकी पत्नी अनीता उर्फ अन्नू ने अपने प्रेमी नांगल काजू (गोविंदगढ़) निवासी विजय वाल्मीकि के हाथों करवाई है। विजय ने इस मामले में अपने तीन अन्य साथियों का भी सहयोग लिया। अन्नू व उसके प्रेमी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है व एक की तलाश जारी है।
आगे की स्लाइड्स में जानें वो प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और जानें किस तरह रची पूरी कहानी
फोटो- पुलिस की गिरफ्त में पत्नी और उसका साथी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.