पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में जंक फूड बेचने पर लगे प्रतिबंध

स्कूलों से 200 मीटर के दायरे में जंक फूड बेचने पर लगे प्रतिबंध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। स्कूलों से 200 मीटर के क्षेत्र में जंक फूड की बिक्री और उनके प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई जानी चाहिए। यह सिफारिश दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वॉयरमेंट (सीएसई) ने देशभर की स्कूलों में सर्वे के बाद हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन (एनआईएन) और द फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंपी है।

सीएसई ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि लंच बॉक्स में लगातार जंक फूड लाने से बच्चों में मोटापे के साथ हाइपरटेंशन की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में जंक फूड के विकल्प भी बताए गए हैं।
जंकफूड खाने से बच्चों में बढ़ रही हैं बीमारियां
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन की गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को पूरा पोषण अनाज, बाजरा, दाल, फलों और सब्जियों से मिलता है। जबकि जंक फूड में फैट, साल्ट और शुगर की मात्रा ज्यादा होेने से बच्चों में बीमारियां बढ़ रही हैं। सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों को स्कूल के आसपास चिप्स, फ्राइड पैक्ड फूड आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसे में द फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया या एनआईएन को स्कूल के आसपास जंक फूड बैन करवाना चाहिए।