पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुश खबरी: जनजाति क्षेत्र में 10,981 पदों पर होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. जनजाति क्षेत्रों में सरकारी विभागों में अरसे से रिक्त पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उदयपुर संभाग व सिरोही के टीएसपी एरिया में सरकार से 10 हजार 981 पदों पर भर्ती को हरी झंडी के बाद वित्त विभाग ने टीएडी को स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। टीएडी कमिश्नर एवं संभागीय आयुक्त ने संबंधित विभागों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कह दिया है।
जल्द ही डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ (छोटीसादड़ी नहीं), उदयपुर (वल्लभनगर, भींडर, मावली नहीं) व सिरोही की आबू पंचायत समिति क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय, ग्रामीण विकास, कृषि, सिंचाई व अन्य विभागों में इन पदों पर भर्ती होगी। ये पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
संभाग दौरे में हालात देखने के बाद सरकार ने दी हरी झंडी
हाल ही में सरकार के उदयपुर संभाग दौरे के दौरान टीएसपी एरिया में रिक्त पदों की जानकारी सीएम तक पहुंची थी। सरकार ने जनता से जुड़े विभागों में रिक्त पदों की स्थिति की पड़ताल की। इसके बाद सरकार ने जनता से जुड़े विभागों को पदों को भरने के निर्देश जारी किए।
9 हजार पद शिक्षा विभाग में
प्रारंभिक शिक्षा सेकंड ग्रेड के 1086 व थर्ड ग्रेड के 5372 पद। सेकंडरी एजुकेशन में 2159 व थर्ड ग्रेड में 490 पद। पटवारी 458, महिला पर्यवेक्षक 86, नर्स 1 ग्रेड 29, सेकंड ग्रेड 319, ग्राम सेवक 189, कृषि पर्यवेक्षक 189, जलदाय विभाग में जेईएन 53, पंप चालक 37, सिंचाई में 88 पद, पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक 56 व चिकित्सा सहायक के 40 पद भरे जाएंगे।
कैसे होगी भर्ती
वित्त विभाग की स्वीकृति आ चुकी है। टीएडी के निर्देश के बाद संबंधित विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके बाद विभाग रिक्त पदोंं पर नियुक्तियां होंगी। 45 फीसदी पदों पर एसटी, 5 फीसदी पर एससी व शेष पदों पर स्थानीय लोगों की भर्ती होगी।
भर्ती के आदेश मिल गए हैं : टीएडीसी
टीएसपी में सरकार ने रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दी है। वित्त विभाग से भर्ती संबंधी आदेश मिलने के बाद संबंधित विभागों को प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा जा रहा है।
वैभव गालरिया, आयुक्त टीएडी एवं संभागीय