पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांसवाड़ा. शहर के राजकीय मूक बधिर स्कूल लोधा में कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली 11 वर्षीय मूक बधिर बालिका ने एक शिशु को जन्म दिया है। गढी कस्बे की रहने वाली इस बालिका को 25 जनवरी की रात को मूक बधिर स्कूल में ही प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर स्कूल प्रशासन ने 108 एंबुलेंस को बुलवाया, लेकिन वाहन में हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही बालिका का प्रसव हो गया।
पीडिता सोमवार तक अस्पताल में भर्ती रही, जबकि उसके शिशु की अस्पताल प्रशासन की ओर से देखरेख की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने शिशु की आयु करीब साढ़े 7 महीने होना बताया है। हालांकि अभी इस बारे में जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। यह भी आशंका है कि इस बालिका के साथ मई या जून के महीने में ज्यादती की गई थी।
स्कूल प्रशासन की ओर से बालिका को राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती कराया, वहीं इस मामले की जानकारी शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को दी गई। मामले को लेकर महिला थाने में स्कूल इंचार्ज रंजना यादव ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पहले एसपी अनिल कुमार टांक के निर्देश पर डीएसपी गजेंद्रसिंह जोधा ने हॉस्पिटल पहुंच कर बालिका के बयान दर्ज किए।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पीडि़ता का परिवार संदेह के घेरे में है। घटना की जानकारी देने के बाद भी अब तक परिवार से कोई भी बच्ची से मिलने नहीं आया है। आशंका है कि बालिका के साथ मई या जून में ज्यादती की गई थी।
आगे की स्लाइड्स में जानें एक खून के सौदे के बारे में...
फोटो- महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती पीड़िता से एक्सप्रेशन (हाव भाव) और लिखकर जानने की कोशिश में जुटे डीएसपी गजेंद्रसिंह जोधा और स्कूल का स्टाफकर्मी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.