पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू: राजसमंद की महिला की मौत, संभाग में 13 पॉजिटिव

नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू: राजसमंद की महिला की मौत, संभाग में 13 पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. स्वाइन फ्लू से एमबी अस्पताल में बुधवार को बिनोल (राजसमंद) निवासी भीखू कंवर (53) की मौत हो गई। शहर से 8 सहित संभाग में 13 पॉजिटिव मरीज चिह्नित हुए हैं। शहर में 8 महिलाएं व 1 पुरुष को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होते ही सीएमएचआे टीम उनके निवास स्थानों पर पहुंची व एक्टिविटी कराई। अस्पताल में 3 मरीज राजसमंद व दो चित्तौड़ और बांसवाड़ा से आए हैं।
नेगेटिव मरीज को पॉजिटिव समझ घर पहुंच गई सीएमएचओ टीम : सवीना क्षेत्र की 74 वर्षीय महिला को पॉजिटिव मानकर सीएमएचओ की टीम उनके घर पहुंच गई। कर्मचारियों ने आसपास के सभी घरों में एक्टिविटी के तहत दवा भी बांट दी। महिला के परिजनों को सूचना मिली तो वे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गए। हालांकि जब रिपोर्ट बताई गई तो उन्होंने राहत की सांस ली।
वार्ड में ड्यूटी देने से इनकार
स्वाइन फ्लू का वार्ड बढ़ने से अस्पताल प्रशासन ने 8 नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई, लेकिन इन कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। ये कर्मचारी अधीक्षक डॉ. तरुण गुप्ता से भी मिले, लेकिन उन्होंने बात मानने से मना करते हुए ड्यूटी पर जाने को कहा। हालांकि इसके बाद भी ये कर्मचारी नहीं गए। उनका का कहना है कि वे स्थायी कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में यदि रोग से किसी की मृत्यु होती है, तो जिम्मेदारी कौन लेगाष