पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. सकल जैन समाज के 14 जोड़ों ने सात फेरे दांपत्य जीवन और आठवां फेरा बेटी बचाने के नाम लिया। नव दंपतियों को भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया। दिनभर चले वैवाहिक आयोजनों के बाद समाजजनों ने खुशी-खुशी बेटियों को विदाई दी। मौका था श्री महावीर युवा मंच संस्थान व सामूहिक विवाह समारोह समिति की ओर से रविवार को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का।
भूपालपुरा ग्राउंड पर तोरण की रस्म के बाद सिंदू के मांगीलाल लोढ़ा ने ध्वजारोहण कर समारोह का आगाज किया। महिला प्रकोष्ठ की विजयलक्ष्मी गलूंडिया, आशा कोठारी, सुशीला मेहता, सुषमा इंटोदिया व सरोज जैन ने मंगलाचरण किया। अध्यक्ष टीनू मांडावत ने स्वागत किया। यहां वरमाला सहित विवाह की कई रस्में निभाई गई। प्रेरणा पाथेय ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया थे।
मुख्य अतिथि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक के हेमंत जैन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अविनाश नाहर, महापौर रजनी डांगी आदि थे। महामंत्री कुलदीप लोढ़ा ने आभार जताया। संचालन सोनिका जैन ने किया। अंत में नव दंपतियों को विदाई दी गई। नवविवाहित जोड़ों के चंपालाल धर्मशाला पहुंचने पर समाज के श्रेष्ठी जनों द्वारा 101 तरह के उपहार दिए गए।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...
फोटो- टाउन हॉल में रविवार को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की दुल्हनें (बाएं) और देहली गेट से गुजरती सामूहिक बिंदोली। आयोजन में सकल जैन समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए।
फोटो : भास्कर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.