पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण से दब गए पुराने फुटपाथ, प्रदेश में 16 जगह नए बनेंगे

अतिक्रमण से दब गए पुराने फुटपाथ, प्रदेश में 16 जगह नए बनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- अशाेकनगर में फुटपाथ पर इस तरह दुकानदारों ने कब्जे कर लिए हैं।
उदयपुर. फुटपाथों को दुकानदारों, थड़ी वालों के कब्जों से मुक्त नहीं करवा पाया प्रशासन शहर में अब 16 जगह 11 किमी नए फुटपाथ तैयार करने की तैयारी में है। सूरजपोल, देहलीगेट, सेवाश्रम, उदियापोल, फतहपुरा, शास्त्री सर्कल से अशोकनगर, प्रतापनगर, साइफन, कोर्ट चौराहा, मल्लातलाई, भुवाणा मार्ग, आयड़ से विवि मार्ग, हाथीपोल-अश्विनी बाजार, चेटक सर्कल पर नए फुटपाथ व जो बने हैं उन्हें कब्जा मुक्त व चौड़ा करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने टेंडर करने को कहा है।
यह कदम सड़क पर बढ़ती वाहनों की आवाजाही और दुर्घटनाओं को देख उठाया गया है। अभी जहां फुटपाथ बने हैं वहां दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है या करवा रखा है। पूर्व कलेक्टर आनंदकुमार और तत्कालीन नगर परिषद आयुक्त बालमुकुंद असावा ने कब्जे हटाकर एफआईआर के निर्देश भी दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई और कब्जे होते रहे। नगर-निगम, यूआईटी, आरटीओ, यातायात पुलिस, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
हादसे : मृतकों में 48 फीसदी होते हैं पैदल चलने वाले, क्योंकि...
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय संगठित अरबन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड की सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। शहर के प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ हैं, लेकिन कब्जे होने से राहगीर सड़क पर चलते हुए वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर