पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह में सिर्फ 28 हजार शिकायतों का समाधान, 1.90 लाख में से 91 हजार रिजेक्ट

तीन माह में सिर्फ 28 हजार शिकायतों का समाधान, 1.90 लाख में से 91 हजार रिजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. पूरे लवाजमे के साथ लोगों की शिकायतों सुनने संभाग दौरे पर आई सरकार के आपके द्वार कार्यक्रम के तीन माह बाद भी प्रशासन सिर्फ 28 हजार 840 शिकायतों का ही समाधान कर पाया है। सबसे अहम तो ये है कि शिविर के दौरान छह जिलों से मिली एक लाख 90 हजार 810 शिकायतों में से 91 हजार 40 शिकायतें तो रिजेक्ट कर दी गईं।
शेष 99770 शिकायतों में से भी फिलहाल 45 हजार 591 पेंडिंग हैं। इनमें 21 हजार शिकायतें तो ऐसी हैं जो पॉलिसी या फंड मैटर से जुड़ी हैं। सात हजार से ज्यादा शिकायतें सरकार को भेजी गई हैं। जिनमें से एक का भी अभी कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
16 से 25 अगस्त तक संभाग दौरे पर थी सरकार, 45 हजार शिकायतें पेंडिंग
8599 का तत्काल हो गया समाधान।
21074 में सरकारी अनुमति का इंतजार।
21193 पर एक्शन लेकिन हल नहीं।
सर्वाधिक समाधान उदयपुर में, पेंडेंसी भी सबसे ज्यादा
उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा 59 हजार 886 शिकायतें मिली थी। इनमें से29 हजार 437 शिकायतें रिजेक्ट कर दी गई, यानी सुनने लायक नहीं थी। शेष बची 30 हजार से अधिक शिकायतों में से अभी भी 15,354 पेंडिंग हैं जबकि 3294 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। 904 अधिक शिकायतों को राज्य सरकार को फॉरवर्ड किया गया। एक दिसंबर तक कुल 15095 शिकायतों का समाधान हो पाया है।
465 का आंशिक समाधान
पड़ताल में पता चला कि तीन माह में संभाग की 465 ऐसी शिकायतें थी, जिनका आंशिक तौर पर समाधान हो पाया। इनमें उदयपुर में सर्वाधिक 185 तो चित्तौड़ में 155 शिकायतें आंशिक कार्रवाई हुई। जबकि 16 ऐसी भी शिकायतें है जिनमें यह तय नहीं हो सका कि कार्रवाई किससे करवाई जाए। विभागों को अब तक दी नहीं जा सकी।
ये 3 शिकायतें सबसे ज्यादा
1. बीपीएल में नाम जोड़ने की
2. नामांतरण व खाद्य सुरक्षा को लेकर
3. पानी-बिजली व सड़क संबंधी