पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीडीओ पर सचिव को थप्पड़ मारने का आरोप, 40 सरपंच-सचिव धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाड़ोल. कस्बे में सोमवार को बीडीओ द्वारा सचिव को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के खिालाफ करीब 40 सरपंच-सचिवों ने प्रदर्शन किया। झाड़ोल राजीव गांधी सेवा केंद्र पर भामाशाह शिविर में विकास अधिकारी मृगेन्द्र शर्मा ने सचिव ज्ञानेश्वर मेघवाल से कस्बे की बिजली का बकाया बिल जमा करवाने की बात पर डांटा। सचिव का अारोप है कि बीडीओ कॉलर पकड़कर उन्हें कमरे में ले गए और थप्पड़ जड़ दिया। इधर, बीडीओ का कहना है कि उन्होंने बदतमीजी नहीं की है। काम नहीं करने को लेकर सिर्फ डांट लगाई थी।
सचिवों का कहना है कि जब तक बीडीओ को नहीं हटाया जाता तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। इधर, सीआई नानालाल सालवी ने बताया कि विकास अधिकारी के खिलाफ मारपीट, धक्का-मुक्की गाली गलौच का परिवाद मिला है। जांच के बाद आवश्यकता पड़ी तो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
बीडीओ पर अध्यापिका से अभद्रता के आरोप
हाल ही पोषाहार निरीक्षण के दौरान राउमावि सालूखेड़ा की अध्यापिका से अश्लील भाषा में बात करने और अभद्र व्यवहार करने का विकास अधिकारी मृगेन्द्र शर्मा पर लगा था। अध्यापिका की शिकायत के बाद इस मामले की जांच चल रही है। जिला परिषद में 30 सितंबर को सुनवाई होनी है।
कोटड़ा बीडीओ निलंबित हैं
सचिवों ने कोटड़ा बीडीओ के खिलाफ रुपए वसूलने, दुर्व्यवहार जैसे आरोप लगाए थे। सभी 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव के प्रदर्शन के बाद बीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल बीडीओ निलंबित हैं।
कोटड़ा जैसा माहौल बनाना चाहते हैं सचिव
काम नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसी पर काम नहीं करने को लेकर सचिव को सिर्फ डांटा था। वे कोटड़ा बीडीओ के खिलाफ जैसा माहौल बनाना चाहते हैं।मृगेन्द्र शर्मा, बीडीओ, झाड़ोल
फोटो- सचिव को थपड़ मारने के मामले में बीडीओ से सवाल जवाब करते संघर्ष समिति के अध्यक्ष।