पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सच निकले कटारिया के बयान, अपना नाम भी नहीं लिख पाए 5वीं क्लास के बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बेदला स्कूल में बच्चे से सवाल पूछते कलेक्टर। दो दिवसीय अभियान में 149 अधिकारियों ने पहले दिन 298 स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था देखी।)
उदयपुर. सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को नापने के लिए मंगलवार को शुरू किए गए शिक्षा संबलन कार्यक्रम में सामने आया कि पांचवीं कक्षा के स्टूडेंट अपना नाम तक नहीं लिख पाए। ये स्थिति सरकारी स्कूलों को लेकर हालही में पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया की ओर से दिए गए उस बयान को प्रमाणित करती है जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकारी टीचर अच्छी सैलरी मिलने के बावजूद रिजल्ट अच्छा नहीं दे पा रहे हैं। यह हाल उन्हीं के गृह जिले का है।
शिक्षा सम्बलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर आशुतोष पेंढणेकर सहित शिक्षा अधिकारी स्कूलों में निरीक्षण को पहुंचे। कलेक्टर ने बेदला के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखदेवी नगर और उमावि पीपली चौक का निरीक्षण किया। यहां 5वीं के छात्र 501 नहीं लिख पाए। अधिकांश बच्चे 9 और 13 का पहाड़ा और अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिख पाए। कलेक्टर ने प्रिंसिपल को शिक्षा का स्टैंडर्ड सुधारने के निर्देश दिए। एडीओ कुंजबिहारी भारद्वाज ने बालिका उप्रा विद्यालय नाई में बच्चों की कॉपी जांची। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक भरत जोशी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इंटाली खेड़ा का निरीक्षण किया।
सिर्फ अभियान पर ही जागता है प्रशासन: जिला प्रशासन भी शिक्षा सम्बलन कार्यक्रम में ही जागता है। बाकी दिनों में सरकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण नहीं होता। इस अभियान में भी यह तय होता है कौन-कब-किस स्कूल का निरीक्षण करेगा।
सरकारी शिक्षण व्यवस्था पर मंत्रियों के 3 बयान
15 सितम्बर : उदयपुर में एक समारोह में कटारिया बोले- सरकारी टीचर अच्छी सैलरी के बाद भी रिजल्ट नहीं दे रहे।
21 सितंबर : उदयपुर में शिलान्यास कार्यक्रम में कटारिया ने कहा- स्कूलों का यही हाल रहा तो विद्रोह हो जाएगा।
21 सितम्बर : जयपुर में शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने कहा- शिक्षकों को स्कूल में अखबार पढ़ने की सैलरी नहीं देते।
(मंत्रियों के ऐसे बयानों पर प्रदेशभर में शिक्षक जता रहे हैं विरोध)
आगे की स्लाइड में जानिए, कैसी है हमारे जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था