पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदयपुर में ट्रैक्टर पलटा, एक्सल टूटते ही मचा कोहराम, 7 लोगों की मौत

उदयपुर में ट्रैक्टर पलटा, एक्सल टूटते ही मचा कोहराम, 7 लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद. चारभुजा-देसूरीमार्ग पर शनिवार शाम पंजाब मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से इसमें सवार दाे महिलाओं समेत सात जनों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला ने देसूरी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। सभी भील समाज के थे। ये देसूरी से राजसमंद जिले के आमेट में ढेलाणा भैरुजी के मंदिर पर दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान देसूरी की नाल में मोड़ पर ट्रैक्टर के बड़े पहिए वाला एक्सल टूटने से हादसा हुआ।
ट्रैक्टर में 41 लोग बैठे थे। हादसा शाम सात बजे हुआ। इसमें रिछेड़ हाल देसूरी निवासी गणेश सिंह (40), देसूरी निवासी ट्रैक्टर चालक बंशीलाल (30) पुत्र प्रताप भील, लापी निवासी भंवर (25) पुत्र शंकरलाल भील, चंपा (45) पुत्र भूरा भील, देसूरी निवासी मीरा (50) पत्नी बद्रीलाल भील की मौत हो गई। भोपजी का गुड़ा घाणेराव सादड़ी निवासी हंजाबाई इनके 12 साल के पोत्र दिनेशकुमार की पहचान देर रात हो पाई। मीरा की मौत देसूरी अस्पताल में हुई। छह के शव चारभुजा सीएचसी लाए गए। ट्रैक्टर में पाली जिले के देसूरी के पास लापी, घाती, विरमपुरा, घाणेराव आसपास के गांवों के लोग बैठे थे।
एक्सल टूटते ही मचा कोहराम : चारभुजा से पाली रोड पर देसूरी की नाल में पंजाब नामक विकट मोड़ पर हादसा हुआ। मोड़ पर ट्रैक्टर का एक्सल टूटते ही ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में 6 लोगों की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जने ने देसूरी अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों में से 23 को चारभुजा अस्पताल और 8 जनों को देसूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देसूरी अस्पताल में एक घायल की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल के पास ही झीलवाड़ा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।